आज कल इलाज तो बहुत अच्छे अच्छे आ गए हैं परन्तु उन तक पहुंचना एक भूल-भुल्लैया से गुजरने की तरह है !
क्या आपके मन में ऐसे सवाल हैं?
- क्या आप अपनी बीमारी के बारे में समझना चाहते है ?
- क्या आप किसी बीमारी के गूगल सर्च को समझना चाहते है?
- अलग अलग चिकित्सक अलग अलग इलाज बता रहे हैं, क्या करें?
- अलग अलग लैब से अलग अलग रिपोर्ट्स आ रही हैं, क्या करें?
- भर्ती मरीज के इलाज से तस्सली नहीं है, कहाँ ले जाएँ?
- सामर्थ्य के अंदर और सही इलाज कहाँ मिल सकता है?
- इत्यादि
क्या किसी बीमारी या उसके इलाज के बारे में Google Search हमेशा हमें सही राय देती है ?
आइये देखते हैं की Google इसके बारे में क्या कहता है ?
Google कहता है: गूगल सर्च सीधे तौर पर वास्तविक तथ्यों पर आधारित नहीं होते, बल्कि इंटरनेट पर सामग्री की लोकप्रियता और गुणवत्ता पर आधारित होते हैं …. सच्चे तथ्य परिणामों में सबसे ऊपर नहीं दिखाई दे सकते हैं I
Google says: Google searches are not directly based on real facts but rather on the popularity and quality of content on the internet, which is influenced by factors …. true facts may not appear at the top of results.
इसलिए किसी बीमारी या उसके इलाज की Google Search को ब्रम्ह–वाक्य न मान कर किसी ऐसे व्यक्ति की सहायता लेना अच्छा रहेगा जिसे बीमारियों और उनके इलाज के बारे में पता हो और आपको Google Search को सही तरीके से समझने में मदद कर सके.
मिलने के समय के लिए व्हाट्सप्प पे संपर्क करे!
- मरीज़ का नाम लिखें
- Basic Diagnosis लिखें
- जवाब जल्दी से जल्दी देने की कोशिश की जाएगी , ध्यान रहे समय लग सकता है
ये साइट अभी अंडर कंस्ट्रशन (Under Construction) है कृपया अभी व्हाट्सप्प न करे !
[ “कृप्या इस नंबर पर call न करें” सिर्फ message भेजें ]
हमारे बारे में
मैं डॉ. मन मोहन वर्मा, पिछले 45 वर्षों से अधिक समय से सर्जरी के क्षेत्र में हूँ — 1979 में एम.एस. (सर्जरी) की उपाधि प्राप्त की, तीन प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी के रूप में पढ़ाया, और 1995 से निजी प्रैक्टिस में हूँ।
लेकिन यह वेबसाइट मेरे ऑपरेशन थिएटर के बारे में नहीं है। यह उस समस्या के बारे में है जिससे मैंने अनगिनत मरीज़ों को जूझते देखा है — अलग-अलग डॉक्टरों की परस्पर विरोधी राय, उलझे हुए रिपोर्ट्स, और कोई ऐसा नहीं जो बैठकर धैर्य से समझा सके कि आख़िर माजरा क्या है।
यही मैं यहाँ पेश करता हूँ —
- जब अलग-अलग डॉक्टरों की राय आपस में टकराती हों — तब एक भरोसेमंद दूसरी राय
- जब आपकी अलग-अलग जाँचें आपस में मेल न खाती हों — तब उन्हें स्पष्टता से समझाना
- जब इंटरनेट ने आपको और उलझा दिया हो — तब एक ईमानदार, व्यावहारिक मार्गदर्शन
न किसी अस्पताल से जुड़ाव, न किसी विशेष इलाज की ओर धकेलना — बिना किसी व्यावसायिक हित के, बस एक अनुभवी सर्जन का निर्णय, आपके साथ।
चाहे मामला दूसरी राय (Second Opinion) का हो, इलाज की तुलना का हो, या रिपोर्ट्स को समझने का हो — मैं आपके साथ खड़ा हूँ। यह स्पष्ट रहे कि मैं न कोई इलाज करता हूँ, न आपके लिए कोई निर्णय लेता हूँ — बल्कि आपकी अनूठी स्थिति में एक व्यावहारिक रास्ता ढूंढने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
शुरुआत में सर्जरी और कैंसर से जुड़ी बीमारियों में मदद उपलब्ध होगी; आगे चलकर अन्य विभागों की बीमारियों को भी इसमें शामिल करने की इच्छा है।
यदि आपको भी अपनी बीमारी या इलाज को लेकर ऐसी ही उलझन है, तो नीचे दिए व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज करें — मैं आपको स्वयं जवाब या अपॉइंटमेंट दूंगा I
सर्जिकल मरीज़ की संरक्षक एवं मार्गदर्शक सेवा
( सर्जिकल पेशेंट गार्डियन फैसिलिटी )
- क्या आप या आपका मरीज़ किसी ऐसी बीमारी से परेशान हैं जिसका इलाज सिर्फ ऑपरेशन से संभव है?
- किस विधि का उपयोग आपके मरीज़ के लिए सबसे उचित हो सकता है, और कहाँ यह उपलब्ध है?
- क्या आप चाहते हैं कि एक "सर्जन" आपके परिवार के सदस्य की तरह, आपको सर्जिकल बीमारी के इलाज के दौरान हर कदम पर सहायता करे?
- मैं आपके साथ निदान से लेकर ऑपरेशन और रिकवरी तक — हर चरण में एक भरोसेमंद मार्गदर्शक के रूप में उपलब्ध हूँ, ताकि आप सही विधि, सही जगह और सही सर्जन का चुनाव आत्मविश्वास से कर सकें। यह समझना भी ज़रूरी है कि किसी भी ऑपरेशन में, चाहे वह सबसे अनुभवी हाथों में ही क्यों न हो, कुछ जटिलताएँ (complications) होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। यदि ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न हो, तो मैं सीधे उसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता — लेकिन मैं आपको यह समझाने में मदद कर सकता हूँ कि क्या हुआ है, अभी क्या किया जा रहा है, और ऑपरेशन करने वाली टीम से आपको कौन-सी जानकारी माँगनी चाहिए। मेरी भूमिका केवल जानकारी और मार्गदर्शन देने तक सीमित है — मैं ऑपरेशन करने वाली टीम से सीधे संवाद नहीं करूंगा।
आपके सवाल, हमारे जवाब
आँचल में गांठें [Breast Lumps]
सवाल: क्या सारी आँचल की गांठें कैंसर होती हैं? क्या हर आँचल की गाँठ का एकमात्र इलाज ऑपरेशन ही है?
पित्त की थैली में पथरी [Gall Bladder Stones]
सवाल: क्या पित्त की थैली में पथरी होने पर सिर्फ पथरी का इलाज करना होता है या फिर पित्त की थैली को भी पथरी के साथ ऑपरेशन द्वारा निकलवाना पड़ता है ?
Topics To Come
आगे चल कर इस website पर निम्नलिखित विषयों पर भी जानकारी साझा की जाएगी : Appendicitis / Piles / Kidney stone / Hernia....
