आँचल में गांठें [Breast Lumps]

सवाल: क्या सारी आँचल की गांठें कैंसर होती हैं? क्या हर आँचल की गाँठ का एकमात्र इलाज ऑपरेशन ही है?

जवाब: सारी आँचल की गांठें कैंसर नहीं होती हैं, सब को निकालना नहीं होता है , कुछ इलाज से भी ठीक होती हैं I कुछ आँचल की गांठें फोड़े की शुरुआत होती हैं ? संदेह होने पर अल्ट्रासाउंड से पुष्टि की जा सकती है और ऑपरेशन से चीरा लगा कर मवाद निकल जाने के बाद ये गाठें ठीक हो जाती हैं I आँचल की गांठें दिखाने के लिए प्राथमिकता MS Surgery डॉक्टर को देनी चाहिए न की एक जच्चा बच्चा lady doctor को दिखाने की I ज्यादातर MS Surgery डॉक्टर पुरुष होते हैं लेकिन कई lady doctor भी MS Surgery होती हैं, वे जच्चा बच्चा डॉक्टर नहीं होती हैं I

आँचल में कैंसर की कई जांचें होती हैं, कुछ सामान्य जांचें हैं:

*Sono-Mammography with Doppler

*Mammography [इसमें काफी असहजता या दर्द हो सकता है]

* सुईं से जांच [Fine Needle Aspiration Cytology इसे FNAC भी कहते हैं ]

* Tru-Cut biopsy [ ये जांच FNAC से ज्यादा सटीक जानकारी देती है ]

* PET-CT

कुछ आँचल की गाठें मासिक धर्म से कुछ दिन पहले आती हैं, ज्यादातर में तनाव या दर्द होता है और ये गाठें माहवारी ख़तम होने के बाद ठीक हो जाती हैं I इनके इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क करें I Danazol नाम की दवा भारत में कई अलग अलग नामों से आती है, इसका इस्तेमाल सावधानी से, डाक्टर के निगरानी एवं अवलोकन तथा सही खुराक में होना चाहिए और ज़रुरत से ज्यादा दिन इसे नहीं लेना चाहिए I

समय समय पर ज़रुरत के हिसाब से यहां जानकारी को बढ़ाया जाएगा

Scroll to Top