सवाल: क्या पित्त की थैली में पथरी होने पर सिर्फ पथरी का इलाज करना होता है या फिर पित्त की थैली को भी पथरी के साथ ऑपरेशन द्वारा निकलवाना पड़ता है ?
जवाब: पित्त की थैली में पथरी होने पर ज़्यादातर पित्त की थैली को भी पथरी के साथ ऑपरेशन द्वारा निकलवाना पड़ता है I सिर्फ पथरी का इलाज करने पर कुछ complications उत्पन्न हो सकते हैं जो की जानलेवा भी हो सकते हैं I इसलिए इस बीमारी में ज़्यादातर मरीजों में ऑपरेशन करके पित्त की थैली और पथरी दोनों को निकाला जाता है I सिर्फ पथरी का इलाज करने पर बीमारी से ग्रसित पित्त की थैली पेट में छूट जाएगी जिससे बाद में फिर से पत्थर बन सकते हैं और आगे चल कर पीलिया होना, पित्त की थैली में मवाद पड़ना , पित्त की थैली का फटना या पित्त की थैली में कैंसर होना इत्यादी तकलीफें हो सकती हैं I सिर्फ पथरी का इलाज करने की कुछ विधियां विश्व में विकसित करने की कोशिश हो रही है – पर ये विधियां एक प्रयोगात्मक अवस्था में हैं और पित्त की थैली पेट में छूट जाने की वजह से जो खतरे उत्पन्न हो सकते हैं उसका कोइ समाधान अभी नहीं मिल पाया है I पित्त की थैली की पथरी खिसक के पित्त की नाली में भी जा सकती है, अक्सर पित्त की नाली की पथरी का इलाज Endoscopy द्वारा किया जाता है जो की Gastro Physician करते है जबकि पित्त की थैली की पथरी का ऑपरेशन Surgeon करते है I
पित्त की थैली में एक और बीमारी बहुत सामान्य है जिस मे पित्त की थैली में मॉस बढ़ जाता है जिसे polyp कहते हैं I इसका हर मरीज में ऑपरेशन नहीं करना पड़ता है I इसकी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए हुए Link पर Click करें : https://gallbladderstone.com/Polyps.html
