आँचल में गांठें [Breast Lumps]

सवाल: क्या सारी आँचल की गांठें कैंसर होती हैं? क्या हर आँचल की गाँठ का एकमात्र इलाज ऑपरेशन ही है?

 

जवाब:  सारी आँचल की गांठें कैंसर नहीं होती हैं, सब को निकालना नहीं होता है , कुछ इलाज से भी ठीक होती हैं I कुछ आँचल की गांठें फोड़े की शुरुआत होती हैं I संदेह होने पर अल्ट्रासाउंड से पुष्टि की जा सकती है और ऑपरेशन से चीरा लगा कर मवाद निकल जाने के बाद ये गाठें ठीक हो जाती हैं I आँचल की गांठ दिखाने के लिए सबसे उपयुक्त डॉक्टर वह है जो MS Surgery में प्रशिक्षित हो, चाहे वह पुरुष हों या महिला — क्योंकि यह एक सर्जिकल जांच का विषय है, न कि प्रसूति एवं स्त्री रोग (Obstetrics & Gynaecology) से जुड़ा मामला। कई महिला डॉक्टर भी MS Surgery में प्रशिक्षित होती हैं और इस जांच के लिए पूरी तरह सक्षम होती हैं।

आँचल में कैंसर की कई जांचें होती हैं, कुछ सामान्य जांचें हैं:

  • Sono-Mammography with Doppler
  • Mammography [इसमें काफी असहजता या दर्द हो सकता है]
  • सुईं से जांच [Fine Needle Aspiration Cytology इसे FNAC भी कहते हैं ]
  • Tru-Cut biopsy [ ये जांच FNAC से ज्यादा सटीक जानकारी देती है ]
  • PET-CT

कुछ आँचल की गाठें मासिक धर्म से कुछ दिन पहले आती हैं, ज्यादातर में तनाव या दर्द होता है और ये गाठें माहवारी ख़तम होने के बाद ठीक हो जाती हैं I इनके इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क करें I कुछ मामलों में डॉक्टर हॉर्मोनल दवा दे सकते हैं, जिसे सावधानी से, डॉक्टर की निगरानी में, सही खुराक और सीमित समय के लिए ही लेना चाहिए।

समय समय पर ज़रुरत के हिसाब से यहां जानकारी को बढ़ाया जाएगा

Scroll to Top